सहायक उप महानिदेशक ने प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों के प्रक्षेत्र का किया भ्रमण
जितेन्द्र सिंह चौधरी
सेवापुरी, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र में सहायक उपमहानिदेशक उद्यान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भारत सरकार डॉ. सुधाकर पांडेय ने जनपद में प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों के प्रक्षेत्र का भ्रमण किया एवं प्राकृतिक चौपाल लगायी। डॉ. सुधाकर पाण्डेय ने सेवापुरी विकास खण्ड के बीरमपुर, महाराजपुर, गहरपुर, दौलतिया में धान मोटा अनाज सब्जी की प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों के खेत में भ्रमण किया। बीरमपुर में किसानों की चौपाल लगाई जिसमें पिंडरा विकास खण्ड एवं सेवापुरी विकास खण्ड में प्राकृतिक खेती कर रहे कृषक एवं महिला कृषकों से प्राकृतिक खेती पर विशेष चर्चा करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती के उत्पादों का प्रमाणीकरण एवं संगठित बाजारीकरण अत्यंत आवश्यक है एवम इसके लिए उन्होंने किसानों को संगठित होकर खेती करने की अपील की। चौपाल में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एनके सिंह, डॉ. मनीष पांडे, सहायक विकास अधिकारी कृषि सेवापुरी कृष्णा सिंह, संस्था मासूम फाउंडेशन से अर्पित सिंह, कृषक बीरेन्द्र सिंह, रामाश्रय सिंह, जयप्रकाश सिंह, बाल्मिंट वर्मा, सुमन देवी, हरिशंकर सिंह पिंडरा, जगदीश सिंह, चिरौजी देवी, बृजेश आदि किसान उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










