विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊंचा रहे हमारा
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊंचा रहे हमारा
रविन्द्र कुमार
सिरसागंज, फिरोजाबाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान एवं जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना के मार्गदर्शन में जिला समन्वयक अश्वनी जैन द्वारा घर घर तिरंगा अभियान में एम.डी. जैन इंटर कालेज सिरसागंज में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज जैन के संयोजन में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। श्री जैन ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आगामी 11 से 17 अगस्त में घर घर तिरंगा अभियान में जागरूक करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन है।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपने देश की आजादी के सन 1857 से 15 अगस्त 1947 तक के विषय में बताते हुए अपने देश की आन बान शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का महत्व समझाया। उन्होंने तिरंगा के प्रथम रंग केसरिया को शौर्य एवं साहस का प्रतीक, द्वितीय रंग सफेद को शान्ति का प्रतीक, तृतीय रंग हरा को सम्रद्धि एवं खुशहाली का प्रतीक एवं मध्य में स्थापित अशोक चक्र की चौबीस तीलियों का अर्थ निरंतर प्रगति से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा की पंक्तियों के माध्यम से आह्वान किया कि आगामी 11 से 17 अगस्त में अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं। विद्यालय के शिक्षक अमित जैन ने सभी विद्यार्थियों को इन्हीं पंक्तियों पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज जैन ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रकल्पकार पिंगली वैंकेया को नमन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज का इतिहास बताया।
इस अवसर पर संजय कटारा, संदीप जैन, राजकुमार, संजीव जैन, अनिरुद्ध यादव, ध्रुवकान्त, दुर्गेश नन्दन श्रीवास्तव, निर्भय जैन, नितिन मिश्र, सत्यपाल सिंह, संतराम, अंजय जैन, प्रशान्त जैन, शिव कुमार, विष्णुमणि, योगेश श्रीवास्तव, हरिशंकर, रामगोपाल, धीरज जैन, मनोज जैन, नितिन जैन, परेश जैन, निशान्त जैन, राजीव जैन, श्रीमती सुकीर्ति चतुर्वेदी, साधना मोडवेल, रंजना जैन, सारिका कुलश्रेष्ठ, स्वाति जैन, सरिता जैन, ज्योति जैन, प्रीति जैन, अंजली जैन, पारुल कुशवाह, वीना जैन, नितिन जैन, राजेश सक्सेना, अमित जैन, कुलदीप जैन, अंकित जैन, मनीष जैन, नवनीत जैन, प्रेम चंद्र, रामवीर सिंह, विपुल जैन, मनोज कुशवाह आदि समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।