बेटे व पति को न्याय दिलाने के लिये 6 दिन से वैष्णो देवी मन्दिर पर बैठी पीड़िता
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जनपद के टूंडला थाना क्षेत्र के जीवनी नगर की एक महिला पिछले 6 दिनों से मां वैष्णो देवी मंदिर उसायनी पर माता रानी व सरकार से अपने बेटे वह पति के लिए न्याय की गुहार लगा रही है लेकिन सुनने वाला कोई नहीं कहना है। पिंकी सिंह के साथ अन्याय किया है। पिछले 3 साल से मैं न्याय की गुहार लगा रही हैं लेकिन मेरी कोई सुनने वाला नहीं है।
अब कहीं मार्च 2023 में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी लिखी गई है लेकिन उसके बाद भी कहीं कुछ न्याय मिलता नहीं दिख रहा है। अब मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है लेकिन लगता है कि वहां भी कुछ होने वाला नहीं है, क्योंकि गरीब आदमी की कोई नहीं सुनता जहां अपराधी पैसे वह सरकार में पावर रखने वाले के साथ उठना बैठना हो, वह खुद सरकार नेताओं के साथ उठना बैठना हो, वहां गरीब की क्या सुनवाई होगी मुझे अगर न्याय नहीं मिला तो मैं अपनी जान पर खेल जाऊंगी मुझे न्याय चाहिए।
यह मामला जीवनी नगर थाना टूंडला पिंकी सिंह पत्नि धर्मेंद्र पाल से जुड़ा है जिनका पुत्र अमन आगरा वनस्थली विद्यालय छलेसर मैं प्राइवेट बुक स्टोर पर कार्य करता था जिस कॉलेज के प्रबंधक वीरेंद्र मित्तल पुत्र नेमीचंद मित्तल है। पिंकी सिंह का कहना है कि उनके लड़के ने बताया कि आए दिन उनके कॉलेज में महिला टीचरों के साथ अश्लील हरकत अय्याशी करता था जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था जिसका शक मेरे बेटे पर लगा था।
उसी मामले में मेरे पूरे परिवार का नाम थाना एत्मादपुर में झूठे मुकदमों में लिखवा दिया था जिसके कारण मेरे बेटे वह मेरे पति को पुलिस पकड़ कर ले गई थी और जेल में डाल दिया था। मैं अब उस केस की पैरवी कर रही हूं जिसके कारण रमेश सोलंकी निवासी बड़ा सुरेश एत्मादपुर दीपक निवासी निवजपुर थाना पचोखरा अन्य लोग मुझे राह चलते छेड़छाड़ करते हैं, परेशान करते हैं, गालियां गलौज व आए दिन घर में घुसकर मेरे साथ हाथापाई करते हैं।
इसकी शिकायत मैंने थाने में की थी। यहां तक कि मनीष मित्तल ने फोन पर मुझे गाली करते धमकी जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की आए दिन धमकियां देते रहते हैं जिसका मैंने थाना टूंडला में मुकदमा लिखवाया था। आज तक उसका कोई समाधान नहीं हो पाया है लेकिन आए दिन मुझे यह उक्त लोग परेशान करते हैं, इसलिए मैं 6 दिन से मां वैष्णो देवी मंदिर पर हड़ताल पर बैठी हूं। अगर सरकार पुलिस प्रशासन ने मेरी नहीं सुनी तो मैं अपने जीवन को यहीं समाप्त कर दूंगी। यह सरकार से मेरी प्रार्थना है कि मुझे निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













