पीड़िता ने सीएम से मकान को कब्जा मुक्त कराने के लिये लगायी गुहार
दर-दर भटकने को पीड़िता मजबूर, आला अधिकारी मूकदर्शक
अनुराग गौतम
हरदोई। जिले के कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के अंतर्गत पीड़ित रेशमा पत्नी आशिक अली निवासी कोरोकला थाना बेनीगंज जनपद हरदोई ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को प्रार्थना पत्र फैक्स करते हुए बताया है कि मेरे पिता का नाम सूफी मोहम्मद है। मेरे पिता का एक किता मकान बेहटा मुर्तजाबक्स थाना बघौली तहसील सदर जिला हरदोई में है जो वहां मेरा मायका है।

इस पर परिवार के ही लोग नौशाद अली पुत्र छोटे लाल तथा नेता उर्फ जाहिद अली पुत्र रज्जाक ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया है। मैं अपने पिता की एकमात्र संतान हूं। मेरे पिता की मृत्यु हो चुकी है। मेरे पिता के बने हुए मकान में उक्त विपक्षीगण लकड़ी, कंडा व भूषा आदि रख का कब्जा कर लिया है। मेरे पिता का जो आवास बना हुआ है, वह ग्राम प्रधान के द्वारा ही दिया गया था। न्यायहित में मेरे पिताजी के मकान में मुझे कब्जा दिलाना नितांत जरूरी है तथा उक्त विपक्षी गणों द्वारा मना करने पर हमें जान से मार डालने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने सूबे के मुखिया को फैक्स के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजकर मकान पर से अवैध कब्जा हटवाये जाने की गुहार लगाई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















