कबूतरबाजी प्रतियोगिता के विजेता किये गये सम्मानित
गुलजार अहमद
नजीबाबाद, बिजनौर। स्थानीय नगर में कबूतरबाजी को लेकर एक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी मोहम्मद फैसल के आवास पर कार्यक्रम आयोजन करके कबूतरबाजी प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुभाष, द्वितीय पुरस्कार राकेश तथा तृतीय पुरस्कार गौरव निवासीगण जाब्तागंज को दिया गया। प्रतियोगिता में आफाक उस्ताद को चौथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मोहम्मद फैसल ने बताया कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्पर्धा बढ़ती है जो लोगों को आगे बढ़ने में मदद करती है। इस मौके पर इजहार, गाजू पहलवान आदि मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















