80 केन्द्रों पर होगी यूपी पुलिस परीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। यूपी पुलिस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारी में जुटा हुआ है। लगातार परीक्षा केंद्रों पर नोडल और सहायक नोडल समेत समस्त अधिकारियों के द्वारा दौरा कर निरीक्षण किया जा रहा है।
जनपद में 80 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं इन 80 परीक्षा केंद्रों में 33984 छात्र परीक्षा देंगे। इस संबंध में सहायक नोडल एडिशनल डीसीपी ममता रानी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्र के आस—पास साइबर कैफे परीक्षा वाले दिन बंद रहेंगे। सीसीटीवी कैमरे वॉइस रिकॉर्डर के साथ लगाए गए हैं। साथ ही ड्रोन के भी माध्यम से हम निगरानी करेंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अपनी तैयारी पूरी कर लिया है। बताते चलें कि यूपी पुलिस परीक्षा को कुशल संपन्न करने के लिए डीसीपी मुख्यालय को नोडल अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है जबकि सहायक नोडल अधिकारी के रूप में एडिशनल डीसीपी महिला और अपराध ममता रानी चौधरी होंगी। इन दोनों अधिकारियों के कंधों पर इस परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने की बड़ी चुनौती होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












