Homeहरदोईडीएम ने की भूमि अधिग्रहण व भुगतान की समीक्षा

डीएम ने की भूमि अधिग्रहण व भुगतान की समीक्षा

डीएम ने की भूमि अधिग्रहण व भुगतान की समीक्षा

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। विगत दिवस जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बाईपास हेतु भूमि अधिग्रहण व भुगतान की स्थिति की समीक्षा की जहां उन्होंने कहा कि बेहटा गोकुल क्षेत्र में अवशेष अधिग्रहण जल्द पूरा किया जाय। भुगतान हेतु फ़ाइल जल्द प्रस्तुत की जाएं तथा भुगतान को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाय। उन्होंने बेहटा गोकुल, हरदोई देहात, कुर्रिया, कौढ़ा, तत्योरा व बेहटा सधई के लेखपालों से अधिग्रहण में आने वाली बाधाओं के सम्बन्ध में संवाद किया। उन्होंने कहा कि अधिग्रहण के लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण कराया जाये। इस अवसर पर तहसीलदार सदर सचिन्द्र शुक्ला, सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग अरुण तिवारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read