आजमगढ़ हादसे में घायल पत्रकार वेद प्रकाश का लखनऊ में हुई मौत
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जनपद में वेद प्रकाश सिंह उर्फ लल्ला का नाम पत्रकारिता क्षेत्र में एक अलग पहचान के साथ गरीब, मजलूम, दुखित जनों की आवाज बनकर लोगों को न्याय दिलाने का ही काम नहीं करते थे, बल्कि गांव, गली, बाजार की आवाज बनकर सरकार के कानों तक आम आदमी की समस्या को पहुंचाने का पूरा प्रयास करते थे।
यही कारण था कि वह कभी भी पत्रकारिता को जीने का साधन नहीं बनाया, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने का जीवन पर्यंत प्रयास करते रहे। दो दशक से ज्यादा समय पहले पत्रकारिता को अपना महत्वपूर्ण संबल बनाया यही कारण था कि उनकी मांग हर समाचार पत्र में हुआ करती थी। अपराध विभाग से जुड़े उनके समाचार काफी महत्वपूर्ण हुआ करते थे, इसीलिए वह खुद अपना समाचार संचालन के लिए जागरूक रहा करते थे। उनकी बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि जनपद के कई पेपर के लोग अपने से जुड़े रखने के लिए संकेत भी दे रहे थे लेकिन वह यह मानते थे जिसके सहारे वह अपनी इज्जत, मान, सम्मान, पद, प्रतिष्ठा के साथ आम आदमी से लेकर उच्च अधिकारियों तक उनका संपर्क हमेशा सम्मानजनक रहा, इसलिए वह खुद अपने हिसाब से समाचार संचालन करते थे। वह खुद अन्य समाचार पत्रों में समाचार आदान-प्रदान करते थे। ऐसा उनके लोग बताते हैं। इधर विधि का विधान जो होता है, उसको कोई टाल नहीं पाया है।
बताते चलें कि 5 दिन पहले जब वह अपने घर जहानागंज से जनपद मुख्यालय की तरफ आ रहे थे तभी मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए जिनके इलाज के लिए जनपद मुख्यालय के बाद लखनऊ के वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 5 दिन तक हर प्रयास करके डॉक्टर एवं उनके परिजनों ने जान बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन सारी कोशिश नाकाम हो गई और अपने घर परिवार बच्चों को रोता बिलखता छोड़कर वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। यह खबर जनपद में जैसे ही पहुंची पत्रकारों एवं परिजनों के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सबसे दुखद खबर यह रही जो जैसे भी सुना किसी को विश्वास नहीं हुआ। इतनी जल्दी वह सबको छोड़कर चले जाएंगे।
इस अवसर पर संदीप अस्थाना, देवेंद्र मिश्रा, राजेश पाठक, विनोद सिंह, आशुतोष द्विवेदी सहित तमाम पत्रकार लखनऊ से उनके आने इंतजार कर रहे थे। तत्पश्चात अंतिम अंतिम संस्कार की तैयारी की जाएगी। वहीं पत्रकारिता से जुड़े लोग इस हादसे को साजिश के तहत कोई दुर्घटना तो नहीं की गई है। इसको लेकर भी पत्रकारिता क्षेत्र में कयासों का भी दौर खूब चल रहा है। बहरहाल यह तो जांच का विषय है। क्राइम रिपोर्टर की मौत से सब लोग सदमे में हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












