963194
घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए घटना की सूचना परिजनों को दी। रात डेढ बजे महज 22 दिन पूर्व शादी के बंधन में बधने वाले अनिल के साथ भतीजे की हुई मौत की खबर से गांव में सन्नाटा पसर गया। घर पहुंचे प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश सिंह चौहान ने परिजनों को ढाढस बंधाते हुए पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था के लिए अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि मामला हृदय विदारक है। एक ही परिवार के दो युवाओं को इस तरह हमारे बीच से चले जाना ग्रामसभा के लिए कठिन दिन है।





