पात्र उद्यमियों/लाभर्थियों का चयन निर्धारित चयन कमेटी द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया है कि इच्छुक कारीगर योजना में आवदेन हेतु जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता, मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड अथवा परिवार आईडी संख्या, अनुभव प्रमाण पत्र (तकनीकी/व्यवसायिक), फोटो व मोबाइल नंबर सहित आनलाइन पोर्टल पर आनलाइन टूल-किट्स पंजीकरण एवं आवंटन सेलेक्ट कर अपना आवेदन 15 मई तक पंजीकरण करते हुए पंजीकृत आवेदन की एक प्रति जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में 25 मई तक जमा कर सकते हैं। ताकि 10 कारीगरों का कमेटी से चयन कराकर पाॅपर्कान मेकिंग मशीन का चयन कराया जा सके।





