शार्ट सर्किट से दो युवक घायल
बिजलीकर्मियों का तार जोड़ने में कर रहे थे सहयोग
चन्दन राठौर
रामगढ़, कैमूर (बिहार)। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी में 11000 के तार की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज रामगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं घटना के बारे में बताया जाता है कि महुआरी गांव के समीप पांच नंबर फीटर का 11000 का तार टूट कर गिर गया था जिसकी सूचना पर कलानी ग्रिड के लाइनमैन तार जोड़ने के लिए आए थे और सहयोग के लिए उन्होंने माहवारी के दो युवक विवेक सिंह यादव और हनुमान सिंह यादव को बुलाया था जहां पर तार टूटकर गिरा हुआ था।
उसी खंभे पर चार नंबर फीटर का तार भी पास किया गया है जिसमें काम करने के वक्त बिजली प्रवाहित था। वहीं जब पांच नंबर फीटर का टूटा हुआ तार खींचकर टाइट किया गया तो ऊपर से गुजर रहे चार नंबर सीटर के तार से जा लगा जिससे उक्त टूटे तार में भी अचानक बिजली प्रवाहित हो गया जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए कहा कि अगर दोनों सीटों का बिजली काटकर काम किया गया होता तो यह दुर्घटना नहीं होती। फिलहाल दोनों की स्थिति नियंत्रण में है। अस्पताल में आई वास पंचायत की मुखिया पार्वती देवी और उप मुखिया बम भोला सिंह ने पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












