Homeउन्नावसहयोग ऐप का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

सहयोग ऐप का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

सहयोग ऐप का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

सावनी मौर्या
उन्नाव। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वाधान में जिला चिकित्सालय, सभागार, उन्नाव में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के सहयोग ऐप के उपयोग हेतु सीडीपीओ एवं मुख्य सेविकाओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण देकर दक्ष किया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में जनपद की सीडीपीओ और मुख्य सेविकाओं को दो दिवसीय सहयोग एप के संचालन के विषय में मास्टर ट्रेनर श्रीमती मीना यादव, सीडीपीओ और डॉ अमित त्रिपाठी, जनपद प्रतिनिधि, यूपीटीएसयू के द्वारा बेहतर तरीके से प्रशिक्षण देकर दक्ष किया गया। प्रशिक्षण का प्रथम बैच दिनांक 12.12.2022 एवं 13.12.2022 तथा द्वितीय बैच 19 व 20 दिसम्बर में सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान आई0सी0डी0एस0 विभाग में संचालित सभी कार्यक्रम में मुख्य सेविकाओं के सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के विषय में सहयोग एप पर सिखाया गया, यह एप सभी मुख्य सेविकाओं के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा।

यह एप आंगनबाड़ी केन्द्र पर्यवेक्षण करने के दौरान किस प्रकार से सहयोग करेगा, इस बारे में विस्तार से बताया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी, उन्नाव श्री राकेश मिश्र द्वारा यह भी बताया गया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों को रचनात्मक तरीके से सुधार करना होगा, सहयोग एप के माध्यम से केन्द्रों व कार्योे की निगरानी होगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read