HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : किसान दिवस का हुआ आयोजन, डीएम ने दिया निर्देश

JAUNPUR NEWS : किसान दिवस का हुआ आयोजन, डीएम ने दिया निर्देश

JAUNPUR NEWS : किसान दिवस का हुआ आयोजन, डीएम ने दिया निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ जहां उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। किसानों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत की गई कि नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा एक्स ई एन सिंचाई को निर्देशित किया कि नहरों की सिल्ट सफाई कराकर जल्द पानी छोङा जाय। उन्होंने कहा कि सिल्ट सफाई के दौरान स्थानीय किसानों के हस्ताक्षर अवश्य कराएं। जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया कि ब्लॉक में समूह बनाएं जो खेती के साथ औद्यानिक खेती, मछली पालन भी करें। खेत तालाब के योजना के तहत जिला प्रशासन द्वारा सहयोग किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि धान क्रय केंद्र पर धान क्रय की कार्यवाही सुचारू रूप से 142 क्रय केंद्र पर चल रही है। किसान अपने नजदीकी धान क्रय केंद्र पर जाकर धान विक्रय कर सकते हैं। सर्वप्रथम अपने धान का सैंपल दिखवाले उसके उपरांत ही क्रय केंद्र पर अपने धान को लेकर आएं। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया कि धान क्रय के संबंध में एक टोल फ्री नंबर जारी करें। सभी किसानों से अपील की है कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि नकली खाद की शिकायत आने पर सूचित करें संबंधित के खिलाफ लाइसेंस रद्द करते हुए कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि कहीं भी ओवरएक्टिंग की शिकायत आई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इसके संबंध में जनपद के दुकानदारों से बैठक कर अवगत करा दें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि निराश्रित गौवंशो के संबंध में एक टोल फ्री नंबर जारी करें जिसपर किसान सूचना दे सके कि कहां पर निराश्रित गोवंश अधिक है। जिलाधिकारी ने उपनिदेशक कृषि को निर्देशित किया कि जनपद के उत्पाद मक्का, मूली और खरबूजा को जी आई टैग करने की कार्यवाही की जाय। अधिशासी अभियंता नलकूप को निर्देशित किया कि 21 खराब पड़े नलकूपों की शीध्र मरम्मत कराकर चालू करायें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, किसान वैज्ञानिक डा. संदीप कुमार, डा. हरिओम वर्मा, अपर जिला कृषि अधिकारी डा. रमेश चंद्र यादव, एलडीएम, डीडीएम नावार्ड सहित अन्य किसान संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read