HomeFirozabadचरस के साथ दो गिरफ्तार

चरस के साथ दो गिरफ्तार

चरस के साथ दो गिरफ्तार

आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मैनपुरी चौराहा के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से एक किलो चरस बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ एवं मादक तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना पुलिस टीम द्वारा चैकिंग की गई। जब टीम चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना दी गयी कि मैनपुरी चौराहे के पास दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने उपनिरीक्षक मौमराज के साथ घेराबंदी कर वहां खड़े दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक किलो चरस बरामद हुआ। पकड़े गये युवकों ने पूछताछ में पुलिस को अपना नाम दीपू उर्फ दीप सिंह पुत्र निन्बू लाल निवासी नगला चिंता थाना अछल्दा औरेया और गौरव पुत्र फूलन सिंह निवासी कोटी कैस्त जसवंत नगर इटावा बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read