HomeFirozabadरोटी बैंक ने जरूरतमन्दों में बांटे हजारों कम्बल

रोटी बैंक ने जरूरतमन्दों में बांटे हजारों कम्बल

रोटी बैंक ने जरूरतमन्दों में बांटे हजारों कम्बल

एसपी ग्रामीण ने साधु—सन्तों को कम्बल वितरण करके किया शुभारम्भ
आशीष पचौरी
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। शिव कल्याण सेवा संस्थान द्वारा संचालित रोटी बैंक द्वारा कंबल वितरण समारोह का शनिवार को नगर के एटा रोड स्थित ग्रीन पार्क में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने साधु संतों को कंबल वितरण करके किया। इसके बाद रोटी बैंक के सदस्यों, ट्रस्टिय़ों और पदाधिकारियों ने वहां मौजूद जरूरतमंद महिला, पुरुषों को कंबल वितरित किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रघुवर दयाल गुप्ता ने की।
मंचासीन अतिथियों में एसपी ग्रामीण के अलावा एसडीएम विवेक मिश्रा, एसएचओ अनिल कुमार, संस्थापक राजीव गुप्ता, पालिका अध्यक्ष रानी गुप्ता, उद्योगपति राजीव अग्रवाल, अश्वनी कुमार, रोटी बैंक के अध्यक्ष वरुण सिंघल, सचिव नवीन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, डॉ. रजनी यादव आदि मौजूद रहीं। बैंक के संस्थापक एवं पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों का माल्यापर्ण, शॉल उढ़ाकर और प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया।
इसके बाद संस्था के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद अतिथियों ने कंबल वितरण को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुये रोटी बैंक को आगे कार्यक्रम करने के लिए सुझाव भी दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल आदि गर्म कपड़ों की आवश्यकता रहती है। जरूरतमंदों की आवश्यकता पूर्ति करने में प्रशासन के पास पर्याप्त साधन नहीं होते हैं। सामाजिक संस्थाएं आगे आकर जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता की पूर्ति करें। रोटी बैंक विगत कई वर्षों से कंबल वितरण कर जरूरतमंदों को सर्दी में राहत पहुंचाने का कार्य कर रही है। जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है। कार्यक्रम के समापन पर संस्था अध्यक्ष वरुण सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read