आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटा ट्रक
रविन्द्र शर्मा
सिरसागंज, फ़िरोज़ाबाद। थाना नगला खंगर क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 62 के समीप एक ट्रक पलट गया। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सुबह 5 बजे एक ट्रक चालक को झपकी आने के कारण पलट गया। ट्रक में स्टील की चादर भरी हुई थी जो रोड पर बिखर गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्टील की चादरों को एक तरफ कराया।
नगला खंगर उप निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि चालक सुखचैन सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी निवासी मेवात थाना मोहना जनपद सोनीपत हरियाणा तथा सह चालक अजीम खान पुत्र अरशद खान निवासी ढकिया जुम्मा थाना कुंदरकी जनपद मुरादाबाद को नींद की झपकी आने से ट्रक पलट गया था। जिसमें चालक परिचालक दोनों सुरक्षित है। क्रेन की मदद से ट्रक सीधा करा दिया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












