राधिका काम्प्लेक्स के शोरूम में लगी आग, 38 स्कूटर जले
अजय जायसवाल
गोरखपुर। मेडिकल कालेज रोड स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर के शोरूम में रविवार की शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। शोरूम के बाहर बैठे मालिक व कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। आग की चपेट में आने से शोरूम में रखे 33 इलेक्ट्रिक स्कूटर, एसेसरीज, पांच लाख नकदी, लैपटाप व दो मोबाइल फोन जल गए। फायर ब्रिगेड की टीम नुकसान का आकलन कर रही है।
जानकारी के अनुसार महराजगंज जिले के कोल्हुई निवासी विनीत सिंह मेडिकल कालेज के सामने परिवार के साथ रहते हैं। राधिका काम्लेक्स के प्रथम तल पर उनका यश आटो मोबाइल के नाम से इलेक्ट्रिक स्कूटर का शोरूम है। रविवार की शाम चार बजे विनीत अपने कर्मचारियों के साथ धनतेरस व दीवाली पर होने वाली बुकिंग की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान शोरूम से निकल रहे धुंआ पर नजर पड़ी। दौड़ते हुए अंदर गए कर्मचारी ने बताया कि वाटर कूलर के पास शार्ट सर्किट से आग लगी। जानकारी होने पर विनीत सिंह अग्निशमन यंत्र लेकर पहुंचे लेकिन तब तक पूरे शोरूम में धुंआ भर गया। कर्मचारी के फोन से उन्होंने डायल 112 पर फोन किया। कुछ ही देर में पूरा शोरूम आग की चपेट में आ गया।
अंदर रखे 45 लाख रुपये कीमत के 33 इलेक्ट्रिक स्कूटर के अलावा कैश बाक्स में रखे पांच लाख रुपये, मोबाइल फोन व लैपटाप जलकर राख हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डीके सिंह ने राधिका काम्लेक्श की पांच दुकानों में विनीत सिंह ने इलेक्ट्रिक स्कूटर का शोरूम खोला था। दुकान मालिक ने आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। यश आटो मोबाइल्स का शोरूम पहले राधिका काम्लेक्स में आगे था। मालिक के किराए बढ़ाने पर विनीत सिंह ने 15 दिन पहले शोरूम को पीछे की दुकान में शिफ्ट कर लिया था। धनतेरस व दीवाली में बिकने वाले स्कूटर की एडवांस बुकिंग भी हो गई थी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












