स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक ने रौंदा, हुई मौत
शिवेन्द्र नारायण तिवारी
प्रयागराज। गंगा पार के हड़िया इलाके में बुधवार को सुबह करीब 9:00 बजे स्कूल जा रही कक्षा नौ की छात्रा अंशु की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक से खलासी और ड्राइवर उतर कर भाग गए।
मौके पर एसडीएम हड़िया पुलिस बल के साथ पहुंच आक्रोशित परिवार को शान्त कराया। बेलारी गांव निवासी 14 वर्षीय अंशु सुबह घर से साइकिल से स्कूल के लिए निकली थी। वह पंकज नगर के पास पहुंची तभी साइकिल सहित सरकारी खाद्यान्न लाद कर जा रहे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गई। गांव के लोग दौड़कर वहा पहुंचे तो अंशू की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई है। इस बीच ट्रक से ड्राइवर और खलासी उतर कर भाग गए। ख़बर पाते ही परिजन रोते बिलखते पहुंचे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














