Homeचंदौलीबिजलीकर्मियों का कार्य बहिष्कार आन्दोलन शुरू

बिजलीकर्मियों का कार्य बहिष्कार आन्दोलन शुरू

बिजलीकर्मियों का कार्य बहिष्कार आन्दोलन शुरू

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। प्रदेश के उर्जा मन्त्री एके शर्मा तथा पावर करपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज के बीच दिख रहे टकराव के कारण लिए जा रहे अविवेकपूर्ण निर्णयो से प्रदेश के आम जनमानस को ऊर्जा कामगारों के हड़ताल से बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। एक तरफ प्रदेश का उर्जा प्रबन्धन बिजलीकर्मियों की हड़ताल को प्रदेश राजनीति से जोड़कर राजनीतिक चश्मे से देख रहा है।

वहीं दूसरी ओर बिजली कर्मचारियो का मत है कि वे अपने हक हकूक जिसपर माननीय उर्जामंत्री द्वारा माह दिसम्बर मे किए गये समझौते के क्रियान्वयन की मांग कर रहे है। उक्त के बाबत गोधना स्थित मण्डल कार्यालय पर कर्मचारियों के चल रहे कार्य बहिष्कार आन्दोलन स्थल पर आहूत सभा को सम्बोधित करते हुए विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के घटक संगठन के नेता मो मेंहदी ने कहा कि प्रदेश के उपभोक्ताओ पर निगम प्रबन्धन द्वारा जबरन हड़ताल थोपी जा रही है।

उन्होंने कहा कि कार्य बहिष्कार अथवा हड़ताल के दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारियो के साथ उत्पीड़न की कार्यवाही की गई तो बगैर सूचना के बिजलीकर्मी पूरे प्रदेश मे जेल भरो आन्दोलन शुरू कर देंगे जिन्हे गैर उर्जा क्षेत्र के 15 श्रम संगठनों/संघों के 15 लाख कर्मचारियों का समर्थन प्राप्त होगा।

सभा को नियाज खान, मनोज कुमार सिंह, सुनील कुमार, अनिल सिंह, घनश्याम, सत्येन्द्र कुमार, रितेश निषाद, मुकेश कुमार, नरेन्द्र गोपाल शुक्ला, अश्वनी कुमार, अखिलेश मिश्रा, वकार अहमद, रवि आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता पीके रस्तोगी तथा संचालन नफीस अहमद ने की।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read