HomeVaranasiवृक्षारोपण हमारा सामाजिक दायित्व है: एमएलसी

वृक्षारोपण हमारा सामाजिक दायित्व है: एमएलसी

वृक्षारोपण हमारा सामाजिक दायित्व है: एमएलसी

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने मंगलवार को जिला सहकारी फेडरेशन स्थित सहकारी वाटिका में पौधारोपण किया। इस मौके पर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि प्रकृति हमें पालती—पोसती है। पौधारोपण हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। पौधरोपण करके हम प्रकृति का ही ऋण चुकाते हैं। जिला सहकारी फेडरेशन के चेयरमैन राकेश सिंह अलगू ने कहा कि संघर्षशील और प्रेरक व्यक्तित्वों के पौधरोपण करने से सहकारी वाटिका में आशा और विश्वास का संचार हुआ है। इन्हीं स्नेहाशीषों की छाया मे डीसीएफ के कदम मंजिल की ओर बढ़ते जाएँगे। इस अवसर पर भाजपा नेता व पूर्व महानगर उपाध्यक्ष अरूण सिंह, डीसीएफ के उपसभापति प्रमोद कुमार, डायरेक्टर बृजेश सिंह, अभिजीत सिंह, सुशील पाण्डेय, आनंद मौर्या, मुकुंद जैसवाल, सुमित जैसवाल, पार्षद राजेंद्र यादव, दीपक सिंह, वरूण कुमार, समीर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read