Homeबहराइचअपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन ने भेड़ियों के आतंक से प्रभावित क्षेत्रों...

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन ने भेड़ियों के आतंक से प्रभावित क्षेत्रों एवं घटनास्थल का किया निरीक्षण

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन ने भेड़ियों के आतंक से प्रभावित क्षेत्रों एवं घटनास्थल का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) गोरखपुर जोन डॉ. के.एस. प्रताप कुमार ने जनपद में भेड़ियों के हमलों की घटनाओं की गंभीरता को लेते हुए जनपद के प्रभावित क्षेत्रों तथा मध्य रात्रि थाना हरदी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नऊवन गरेठी दाखिला गरेठी गुरुदत्त सिंह में हिंसक भेड़िये के हमले में ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की मृत्यु के हृदय विदारक घटना का मौका-मुआयना कर परिजनों को सांत्वना देते हुए स्थिति की जानकारी प्राप्त कर घटनाओं पर शीघ्र नियंत्रण हेतु सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि ऐसी घटना हमारे लिए एक चुनौती है जिससे निपटने के पुलिस विभाग द्वारा वन विभाग का पूरा सहयोग किया जा रहा है। नरभक्षी भेड़ियों को पकड़ने के लिए रणनीति बनायी गयी है। ऐसे 30 से अधिक प्रभावित गांवों को चिन्हित किया गया है। प्रत्येक गांव में पुलिस के निरीक्षक/उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी/आरक्षी गांव के ग्राम चौकीदार, होमगार्ड/पीआरडी के साथ सतर्क नजर बनाए हुए हैं तथा लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बहराइच ने इस विस्तृत क्षेत्र को विभाजित कर 7 टीमों का गठन किया गया है जो सुरक्षा के दृष्टिगत रात भर इस विशाल क्षेत्र में भ्रमणशील रहती है तथा 2 कम्पनी पीएसी को भी चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। इस समस्या से निपटने के लिए वन विभाग द्वारा विशेष कार्य योजना तैयार की गयी है जिसके अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। अभियान को और तेज करते हुए यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द सभी भेड़ियों को पकड़ लिया जाए और क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल हो सके। हमें उम्मीद है कि इस नई कार्य योजना से हमें भेड़ियों के आतंक पर अंकुश लगाने में जल्द ही सफलता मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि मामले की गम्भीरता के चलते सुरक्षा को पुख्ता करने के आशय से पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा लगातार पिछले 24 घण्टे में 3 बार यथा 01.09.2024 की रात्रि, 02.09.2024 की सुबह तथा पुनः एडीजी गोरखपुर जोन के साथ आज दोपहर को प्रभावित क्षेत्रों/घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा ग्रामीणों व परिवारीजन से स्थिति की समीक्षा की गयी है। इससे पता चलता है कि पिछले कई हफ्तों में बढ़े भेड़ियों के आतंक की घटना ने ग्रामीणों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है जिस पर नियंत्रण करने के लिये प्रशासन और वन विभाग की ओर से कार्यवाही को और अधिक प्रभावी किया गया है। प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था जिसके अन्तर्गत अब तक 4 भेड़ियों को पकड़ लिया गया है जबकि अन्य भेड़ियों की तलाश जारी है। ड्रोन कैमरों, थर्मल मैपिंग और ट्रैप्स के माध्यम से इन हिंसक जानवरों की पहचान और उन्हें पकड़ने का काम किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा महसी ब्लॉक के विभिन्न ग्राम प्रधानों और अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ मिलकर सुरक्षा के उपायों पर चर्चा की जा चुकी है तथा लोगों को रात में घर के बाहर न सोने और सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी महसी रूपेन्द्र गौड़ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read