क्षेत्रवासियों ने की रास्ता बनवाने की मांग

क्षेत्रवासियों ने की रास्ता बनवाने की मांग

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। मऊ विकास खण्ड के गाहुर बरगढ डभौरा में रास्ते की बदहाली के चलते ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। Case registered against fourक्षेत्रवासियों ने समस्या निराकरण कराए जाने की मांग की है। भाजपा नेता हरिशंकर शुक्ला समेत तमाम ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि क्षेत्र में जो सडकें पहले चलने लायक थीं, उन्हें भी जेसीबी की मदद से खोद दिया गया है। वर्तमान समय में बरगढ गाहुर संपर्क मार्ग चलने लायक नहीं है। स्कूली बच्चे हर दिन सडक दुर्घटनाओं में घायल हो रहे हैं। इस रोड में लगभग दो दर्जन गांव पड़ते हैं। यहां के रहने वाले ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही स्कूल जाने में बच्चों को बहुत दिक्कत होती है। इसके अलावा तमाम बुजुर्ग भी अक्सर चोटहिल होते हैं। उन्होंने बताया कि बरगढ गाहुर रोड की फाइल राज्य के वित्त संसाधनों की अनुपलब्धता में लंबित है जबकि यह सड़क इस क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्राथमिकता के साथ समस्या का निराकरण कराया जाना चाहिए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA