गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर तीन दिन तक बंद रहेगा यातायात
अजय जायसवाल
गोरखपुर। कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए गोरखपुर जोन की पुलिस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। तीन दिन अयोध्या से लेकर बस्ती तक कावंड़ियों की भारी भीड़ सड़क पर होगी।
कांवड़ यात्रा को देखते हुए गोरखपुर लखनऊ फोरलेन 23 जुलाई की रात से 26 जुलाई तक बंद रहेगा। जिसकी निगरानी के लिए शासन ने जोन पुलिस को हेलीकाप्टर दिया है। एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर ली गई है। दो दिन हेलीकॉप्टर से भी निगरानी होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















