दुर्गाबाड़ी चौकी प्रभारी ने दो शातिर लूटेरों को किया गिरफ्तार

दुर्गाबाड़ी चौकी प्रभारी ने दो शातिर लूटेरों को किया गिरफ्तार

बदमाशों के पास से दो मोबाइल और 2500 हुआ बरामद
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में मारपीट कर मोबाइल और नगदी लूट करने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत था पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। दुर्गाबाड़ी चौकी इंचार्ज संदीप चौधरी क्षेत्र में मामूर थे तभी सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे घूम रहे हैं। मौके पर पहुंचे दुर्गाबाड़ी चौकी इंचार्ज संदीप चौधरी, उपनिरीक्षक अविनाश सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ मौर्य, उपनिरीक्षक भावेश सिंह, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश शर्मा, कांस्टेबल निखिल गुप्ता, संजय राजभर, अनिकेत सिंह, सोनू कुमार ने घेराबंदी करके तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी की पहचान गोरखनाथ थाना क्षेत्र के काली मंदिर के रहने वाले नितिन निषाद और बिहार के रहने वाले मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल और 2500 नगद बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA