HomeGorakhpurआयुष्मान हास्पिटल के मालिक का अपहरण, मांगी गयी 1 करोड़ फिरौती

आयुष्मान हास्पिटल के मालिक का अपहरण, मांगी गयी 1 करोड़ फिरौती

आयुष्मान हास्पिटल के मालिक का अपहरण, मांगी गयी 1 करोड़ फिरौती

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी व आयुष्मान हॉस्पिटल (पादरी बाजार) के स्वामी अशोक जायसवाल शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गये। रोज की तरह वह सुबह 5:30 बजे स्विमिंग के लिए रेलवे स्टेडियम गए थे लेकिन सुबह नौ बजे तक घर नहीं लौटे। चिंतित परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच करीब 10 बजे उनकी पत्नी डॉ. सुषमा जायसवाल के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से वाटसएप के जरिए काल आया। दूसरी तरफ से बात करने वाले ने अशोक को अगवा करने की बात कही और फिरौती में एक करोड़ रुपये की मांग की। कॉल पर अशोक से खुद भी बात कराई गई। सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
बस्ती जिले में तैनात डॉ. सुषमा जायसवाल के पास जैसे ही फोन आया जिन्होंने इसकी सूचना तुरंत शाहपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू की। सर्विलांस टीम की मदद से तलाश शुरू कर दी गई। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी लेन-देन या निजी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि अपहरण की आशंका को देखते हुए सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। कॉल करने वाले की पहचान की कोशिश हो रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। अशोक जायसवाल का आवास पादरी क्षेत्र में है। वह गोरखपुर में निजी अस्पताल चलाते हैं और क्षेत्र में एक सम्मानित नाम माने जाते हैं। उनके अचानक इस तरह गायब हो जाने और फिरौती की कॉल आने से स्थानीय लोग परेशान हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read