HomeGorakhpurटॉप थ्री नोटिफिकेशन वाले डॉ. सूरज जायसवाल बने निक्षय मित्र

टॉप थ्री नोटिफिकेशन वाले डॉ. सूरज जायसवाल बने निक्षय मित्र

टॉप थ्री नोटिफिकेशन वाले डॉ. सूरज जायसवाल बने निक्षय मित्र

गत वर्ष 327 नये टीबी मरीजों को नोटिफाई करने के लिये जिलाधिकारी से हो चुके हैं सम्मानित
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। नये टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन के मामले में टॉप थ्री में शामिल निजी चिकित्सक डॉ. सूरज जायसवाल राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निक्षय मित्र भी बन गए हैं। अपने अस्पताल पर उन्होंने दस टीबी मरीजों को गोद लिया और उन्हें पोषण पोटली देकर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। डॉ. जायसवाल ने पिछले वर्ष 327 नये टीबी मरीजों को नोटिफाई कर पूरे जिले में तीसरी रैंक हासिल की थी। इसके लिए हाल ही में जिले के पूर्व जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश और वर्तमान सीएमओ डॉ. राजेश झा ने उन्हें सम्मानित भी किया। डॉ. सूरज जायसवाल ने बताया कि जिला पीपीएम समन्वयक अभय नारायण मिश्रा ने उन्हें निक्षय मित्र योजना के बारे में बताया था। इसके तहत उपचाराधीन टीबी मरीजों को इलाज चलने तक हर माह पोषण पोटली देनी होगी। साथ ही उन्हें निरंतर दवा खाने के लिए प्रेरित करना होगा और यथासंभव अन्य सहयोग करने होंगे। सरकार की इस योजना से वह प्रेरित हुए और मरीजों को गोद लेने का निर्णय लिया। इसी क्रम में बुधवार को टीबी मरीजों के एडॉप्शन कार्यक्रम में डॉ. जायसवाल ने पोषण पोटली देते हुए सभी उपचाराधीन टीबी मरीजों से संवाद किया और उन्हें दवा खाने के लिए प्रेरित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read