HomeGorakhpurमेडिकल कालेज में भर्ती नवजात की उपचार के दौरान हुई मौत

मेडिकल कालेज में भर्ती नवजात की उपचार के दौरान हुई मौत

मेडिकल कालेज में भर्ती नवजात की उपचार के दौरान हुई मौत

कुसम्ही जंगल के वनटांगिया खाले टोला के पास छोड़ गये थे कार सवार
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल स्थित वनटांगिया खाले टोला के समीप बेंच पर नवजात बच्चे को कार सवार छोड़ कर चले गए थे। बगल की महिला ने बच्चे की रोने की आवाज सुन पहुंची तो पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने लावारिस बच्चे को अपने कब्जे में लेकर उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया था जहां से चाइल्ड लाइन के लोग बच्चे को मेडिकल कालेज में भर्ती कराए थे जिसकी शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। प्राप्त विवरण के अनुसार चाइल्ड की देख—रेख में उस बच्चे का इलाज चल रहा था। उस बच्चे का अभी गार्जियन पता भी नही चल पाया था। बच्चे का सिर सामान्य से बड़ा होने के कारण उसका ऑपरेशन होना था कि शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मेडिकल चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी गृह भेज दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read