इंश्योरेंस पालिसी के नाम पर ठगी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार

इंश्योरेंस पालिसी के नाम पर ठगी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार

हापुड़, आगरा सहित यूपी के कई जनपदों में दे चुके हैं घटना को अंजाम
अनिल कश्यप
हापुड़। जनपदीय साइबर सेल व थाना पिलखुवा पुलिस ने शुक्रवार को लोगों से इंश्योरेन्स पॉलिसी पर बोनस दिए जाने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लाखों रुपये की नकदी, एटीएम कार्ड, मोबाइल व घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि जनपद में साइबर सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस व जनपदीय साईबर सैल ने धोखाधड़ी व जालसाजी के संबंध में चल रहे मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 04 शातिर आरोपी, धर्मेन्द्र उर्फ धर्म, आलोक कुमार, ऋषभ व अरशद उर्फ आशु को छिजारसी टोल के पास से गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक चारो आरोपी जनपद गाजियाबाद व दिल्ली के निवासी बताए जा रहे है।

वही घटना का खुलासा करते हुए प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के साइबर ठग हैं, जिनके द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की सरकारी वेबसाइट से शिक्षकों के नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल नम्बर इत्यादि डाटा लेकर उन्हें मोबाइल नम्बर पर कॉल करके एलआईसी इंश्योरेंस पॉलिसी में बोनस दिलाने व सस्ती ब्याज दरों पर लोन दिलाने की बातों में फंसाकर उनसे विभिन्न खातों में धनराशि डलवा लेते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी द्वारा जनपद हापुड़, आगरा व उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में इस तरह की घटनाओं को कारित कर करोडों रूपये की ठगी की जा चुकी है। जिनके कब्जे से 05 लाख रूपये नकदी, 03 एटीएम कार्ड, 11 मोबाइल व घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई है।
सस्ते ब्याज दरों पर लोन दिलाने का झांसा देकर खातों में डलवाते थे धनराशि
गिरफ्तार आरोपी द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की सरकारी वेबसाइट से शिक्षकों के नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल नम्बर इत्यादि डाटा लेकर उन्हें मोबाइल नम्बर पर कॉल करके एलआईसी इंश्योरेंस पॉलिसी में बोनस दिलाने व सस्ती ब्याज दरों पर लोन दिलाने की बातों में फंसाकर उनसे विभिन्न खातों में धनराशि डलवा लेते थे। पीडित व्यक्ति को यकीन दिलाने के लिए बीमा कम्पनी की फर्जी रसीदें तैयार कर व्हाट्स एप के माध्यम से भेज दिया करते थे। गूगल से बीमा परिषद नियंत्रण निकाय कार्यालय की वेबसाइड से रसीदों का प्रारूप डाउनलोड करने के उपरान्त उसे मोबाइल में एडिटिंग एप पर एमएस ऑफिस की मदद से तैयार करते थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat