अनुज शर्मा की 41वीं जयन्ती पर पहुंचे पर्यटन मंत्री

अनुज शर्मा की 41वीं जयन्ती पर पहुंचे पर्यटन मंत्री

महिलाओं को वितरित किया शाल व साड़ियां
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
सिरसागंज, फिरोजाबाद। नगर के जवाहर ज्योति अनुज पब्लिक स्कूल में अनुज शर्मा की 41वीं जयंती के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह व साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह पहुंचे। जिनका स्वागत विद्यालय के प्रबंधक संजय शर्मा ने तलवार व प्रतीक चिन्ह देकर किया। अनुज शर्मा की याद में चल रहा जवाहर ज्योति अनुज पब्लिक स्कूल हमेशा अनुज शर्मा की याद दिलाता रहता है। अनुज शर्मा की 41वीं जयंती के उपलक्ष में विद्यालय में सम्मान समारोह व साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह पहुंचे। जिन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वल किया , तत्पश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। जिसमें सैकड़ो मां बहनों को साड़ी वितरण की गई तथा नगर के सम्मानित लोगों सहित अभिभावकों को भी सम्मानित कर पुरस्कार वितरण किया। कम्प्यूटर ऑपरेटर लोकेश चौधरी ने सभी लोगों को साइबर क्राइम, कई तरह के फ्रॉड होने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर पर्यटन मंत्री के साथ नगर अध्यक्ष रंजना सिंह, कमलेश राजपूत ब्लॉक प्रमुख अरांव, अनुजेश प्रताप सिंह भरौल, डॉ. गुरुदत्त सिंह, अश्वनी जैन, एसडीएम रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA