बाइक बचाने के चक्कर में एम्बुलेंस डिवाइडर क्रॉस कर कंटेनर में घुसी
963148
बाइक बचाने के चक्कर में एम्बुलेंस डिवाइडर क्रॉस कर कंटेनर में घुसी
दो घायल, पुलिस ने क्रेन की मदद से एंबुलेंस को मार्ग से हटवाया रविन्द्र शर्मा एडवोकेट फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 2 नगला राधे कट के समीप शिकोहाबाद की तरफ से आ रही एंबुलेंस एक बाइक को बचाने के चक्कर में डिवाइडर क्रॉस करती हुई कंटेनर में घुस गई। हालांकि इस दौरान बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए। जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी सिरसागंज देवेंद्र सिंह तथा इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंची, सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सिरसागंज भेज दिया।
ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल दंपत्ति को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।सीएचसी पर तैनात चिकित्सक ने बताया घायलों के नाम रामनरेश पुत्र उदयवीर सिंह निवासी महादपुर की ठार एवं कांति देवी पत्नी राम नरेश है। लोगों ने बताया कि बाइक को बचाने के चक्कर में एंबुलेंस डिवाइडर क्रॉस करती हुई कंटेनर में घुस गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।