Jaunpur News : खण्ड विकास अधिकारी के नेतृत्व में सफाईकर्मियों की बैठक सम्पन्न
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के नवनिर्मित सभागार में पहली बार सफाईकर्मियों की बैठक खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। खंड विकास अधिकारी राम कृपाल द्विवेदी ने सफाईकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जो भी कार्य आप लोगों को दिए गए हैं, अपने क्षेत्रों में कार्य निष्ठा ईमानदारी के साथ करें जिससे किसी प्रकार की कोई समस्या न पैदा हो। खंड विकास अधिकारी ने यह भी बताया कि जिस भी सफाईकर्मी को प्रधान इत्यादि से कोई परेशानी या दिक्कत है, वह अपनी बातों को बतायें।













