Homeहरदोईहरदोई के तीन शिक्षक हुए सम्मानित

हरदोई के तीन शिक्षक हुए सम्मानित

हरदोई के तीन शिक्षक हुए सम्मानित

अमित त्रिवेदी
कछौना, हरदोई। मिशन शिक्षण संवाद और बेसिक शिक्षा विभाग अलीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश भर के बेसिक शिक्षकों की दो दिवसीय निपुण कार्यशाला का समापन श्री कल्याण सिंह हैबिटैट सेंटर अलीगढ़ में प्रदेश के सभी जिलों से आए 250 प्रतिभागियों को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह द्वारा सम्मान पत्र वितरण के साथ हुआ। जनपद हरदोई से इस कार्यशाला में मिशन शिक्षण संवाद हरदोई के जनपद एडमिन व प्राथमिक विद्यालय खांडाखेड़ा कछौना के शिक्षक दीपक कुमार दीक्षित, प्राथमिक विद्यालय नारायनदेव कछौना हरदोई से योगेश तिवारी व उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर मल्लावां हरदोई से शमा परवीन ने प्रतिभाग किया और अपने शैक्षिक अनुभव प्रदेश भर के प्रतिभागियों के साथ साझा किए, उन्हें बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शिक्षकों ने बताया कि अब वह कार्यशाला में सीखे गए अनुभवों को मिशन शिक्षण संवाद की जनपद टीम में जुड़े साथियों के साथ साझा करेंगे। जिससे कई विद्यालयों को इन शैक्षिक नवाचारों का लाभ मिल सके। शिक्षकों ने बताया कार्यशाला में जनपद अलीगढ़ और अन्य जनपदों के प्रतिभागियों ने कई कमरों में स्वनिर्मित टीएलएम की प्रदर्शनी भी लगाई थी। जिसमें कक्षा में बच्चों के शिक्षण के बहुत उपयोगी सामिग्री थी। कार्यशाला में बेसिक शिक्षा मंत्री के सामने शिक्षण संवाद के संयोजक अवनींद्र जादौन ने टीम मिशन शिक्षण संवाद के विभिन्न पटलों के कार्यों का परिचय दिया और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की, उन्होंने अवगत कराया कि शिक्षकों के शैक्षणिक मंच मिशन शिक्षण संवाद से जुड़े अच्छा काम करने बाले प्रदेश के सभी जनपदों से 250 शिक्षक ने इस कार्यशाला में प्रतिभाग किया और सभी प्रतिभागियों ने अपने विद्यालयों मे निपुण लक्ष्य प्राप्ति, उपस्थिति एवं ठहराव और प्रतियोगी परीक्षा में छात्रों की सफलता के लिए किए गए प्रयासों को एक दूसरे के साथ साझा किया। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने अपने उद्बोधन में इस राज्यस्तरीय शैक्षिक समागम के आयोजन हेतु मिशन शिक्षण संवाद टीम की सराहना की। उन्होंने उन शिक्षकों की भी सराहना की जिन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के अतिरिक्त स्वयं के प्रयास से विद्यालय को बेहतर बनाया। कार्यक्रम में मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक विमल कुमार, संयोजक अवनीन्द्र सिंह, कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र सिंह , मिशन शिक्षण संवाद अलीगढ़ के एडमिन यतेन्द्र सिंघल, को एडमिन प्रिया शर्मा एवम जनपद अलीगढ़ की मिशन शिक्षण संवाद टीम के साथ-साथ मिशन शिक्षण संवाद के सभी समर्पित शिक्षकों का योगदान रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read