Homeहरदोईवार्षिकोत्सव में नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

वार्षिकोत्सव में नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

वार्षिकोत्सव में नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

अमित त्रिवेदी
हरदोई। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल, हरदोई के वार्षिकोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न थीम्स पर गीत-संगीत के साथ अपनी कला का प्रदर्शन कर प्रतिभा के रंग बिखेरे। बच्चों के मंचन में पर्यावरण संरक्षण सहित राष्ट्रीय एवं सामाजिक चेतना जगा गये। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने आध्यात्मिक गुरु डा. राजेन्द्र दत्त मिश्र और नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विभिन्न प्रस्तुतियों के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। राष्ट्रगान के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने बच्चों की राष्ट्रप्रेम, योगाभ्यास, पर्यावरण चेतना की प्रस्तुति देखकर विद्यालय और शिक्षकों के प्रयासों को सराहा। कहा विद्यालयों में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। इसकी पृष्ठभूमि में प्रिंसिपल और विद्यालय परिवार का परिश्रम भी सराहनीय है। राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा नयी शिक्षा नीति का उद्देश्य भी बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ ही उनके कला- कौशल को निखारना और अपनी संस्कृति और संस्कारों से परिचित कराना है। आध्यात्मिक गुरु डा. राजेन्द्र दत्त मिश्र ने कहा कि शिक्षा से तात्पर्य रोजगार से कहीं अधिक गुणवत्तापूर्ण और संस्कार युक्त व्यक्तित्व निर्माण होना चाहिए। आध्यात्मिक गुरु डा. मिश्र ने कहा कि बच्चों के बहुआयामी व्यक्तित्व विकास में स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की तीन दशक की शिक्षा साधना है। डा. मिश्र ने कहा बच्चों को अच्छा बनाने में शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद हरदोई के अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने मातृ पितृ वंदना और भारत वन्देमातरम आराधना से लेकर योगाभ्यास आदि बच्चों की प्रस्तुतियों को कौशल विकास से जोड़ा और कहा कि इस तरह ही सभी विद्यालय शिक्षा दान के साथ सांस्कृतिक योगदान की जिम्मेदारी निभाएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बच्चों के विकास में विद्यालय के प्रयासों को सराहा। डा. अमित शर्मा ने भी विचार व्यक्त किये। विद्यालय की प्रिंसिपल अदिति गौड़ ने पौधे भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। संचालन उच्चतम न्यायालय की अधिवक्ता आस्था गौड़ ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read