Homeबाराबंकीभरभरा कर गिरी तीन मंजिला इमारत, तीन लोगों की हुई मौत

भरभरा कर गिरी तीन मंजिला इमारत, तीन लोगों की हुई मौत

भरभरा कर गिरी तीन मंजिला इमारत, तीन लोगों की हुई मौत

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। कस्बा व तहसील फतेहपुर में अचानक एक तीन मंजिला इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को उपचार हेतु ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया। दोपहर बाद दो लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय के सामने मोहल्ला काजीपुर वार्ड संख्या 2 में हाशिम का तीन मंजिला मकान सुबह करीब 3 बजे भरभरा कर ढह गया। अचानक हुए इस हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सहित कई थानों की फोर्स व एसडीआरएफ की टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में रोशनी पुत्री हाशिम, 22 वर्ष तथा 25 वर्षीय हकीमुद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन की मौके पर मौत हो गई। वहीं शकीला पत्नी हाशिम, जैनब, महक, समीर, सलमान, सुलतान, जफरुल हसन, इस्लामुद्दीन व उम्मे कुलसुम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उनकी हालत को देखते हुए सभी घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। हाशिम के पड़ोसी इस्लामुद्दीन का परिवार घर के बाहर सो रहा था जो इमारत ढहने के दौरान मलबे की चपेट में आकर घायल हो गया। अभी एक व्यक्ति के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब तीन बजे हुआ है। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू शुरू कर दिया गया था। थाना फतेहपुर पुलिस व फायर सर्विस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य किया जा रहा है। 12 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है तथा 3 लोग अभी अन्दर फंसे हुए हैं। जिनको निकालने के लिये एसडीआरएफ व एनडीआरएफ टीम प्रयासरत है। मौके पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अपने समस्त विभागों सहित मौजूद हैं। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने हादसे का लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे को अत्यंत दुखद बताया है। उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर दुख प्रकट करते हुए अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read