HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : द मर्सी क्लब ने मनाया शिक्षक दिवस

JAUNPUR NEWS : द मर्सी क्लब ने मनाया शिक्षक दिवस

JAUNPUR NEWS : द मर्सी क्लब ने मनाया शिक्षक दिवस

रियाजुल हक
जौनपुर। प्रांतीय अध्यक्ष एजाज हाशमी के संरक्षण में क्लब के सदस्यों ने शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित किया। शहर के पुरानी बाजार प्राइमरी स्कूल में शिक्षक दिवस पर एक कार्यक्रम वरिष्ठ सदस्य शिक्षक कलीम सिद्दीकी की अध्यक्षता में हुआ। श्री कलीम ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति ने एक शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया और संविधान के सर्वोच्च पद पर आसीन हुए। उन्होंने अपने जीवन में कभी अपना जन्म उत्सव नहीं मनाया और कहा कि मेरे जीवन का उद्देश्य शिक्षा रही है इसलिए मेरे जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए। रियाजुल हक ने कहा कि गुरु की महत्ता हर धर्म में बताई गई है। इस्लाम में भी उस्ताद का मर्तबा बहुत ऊंचा है। हमको अपने उस्ताद की हमेशा इज्जत करनी चाहिये। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद खालिक मंसूरी ने किया।कार्यक्रम का समापन नगर अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने किया। इस मौके पर शमीमुल हसन बब्बू, अजय दुबे, रितेश श्रीवास्तव, आफताब सिद्दीकी, मुस्तकिम अहमद, मनोज सेठ, जितेन्द्र, राजेश, फिरोज अहमद ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read