HomeVaranasiसड़क हादसे में तीन लोग घायल

सड़क हादसे में तीन लोग घायल

सड़क हादसे में तीन लोग घायल

निलेश त्रिपाठी
मिर्ज़ामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के रखौना स्थित रिंगरोड पर मंगलावार को दो कारे आपस में टकरा गयी। दुर्घटना में तीन लोग जख़्मी हो गये। जानकारी के अनुसार रिंगरोड पर एक कार हरहुआ से रखौना की तरफ जा रही थी कि उसी दिशा में जा रही एक दूसरी कार ने उसमे पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर में आगे चल रही कार का चालक सतीश राय पुत्र अनिरुद्ध राय निवासी सादात गाजीपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही अन्य दो लोगों को मामूली चोटे आई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे खजुरी चौकी इंचार्ज रविकांत चौहान ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से ट्रामा सेंटर भिजवा दिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रखवाकर यातायात को सुचारु रूप से चालू कराया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read