..तो क्या बीएसए के प्रताप से ही सरकारी शिक्षक के कारनामों पर डाल दिया जाता है पर्दा
सिक्कों की खनक व रसूख की हनक में आरोपों के पाप को धुल देने की कला में हैं माहिर
एक साल में जिले के कई शिक्षकों के कारनामों पर जांच के नाम पर निपटा दिये मामले
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। आप लोगों ने कहावत तो सुनी होगी की, जब संइयां भए कोतवाल तो डर काहे का….। जी हां, यह कहावत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह व सरकारी विद्यालयों में पढा रहे शिक्षकों के मध्य बने ताल – मेल पर बिल्कुल सही चरितार्थ हो रही है । कोई भी व्यक्ति हो उस व्यक्ति को बेसिक ज्ञान से निपुण होना पड़ता है और वह बेसिक ज्ञान प्राथमिक शिक्षा के माध्यम से ही प्राप्त होता है किंतु जरा गौर करिए जब बेसिक ज्ञान में पढ़ाई के बजाए गुरु जी ही विद्यालय में लड़ाई, दबंगई, चोरी तथा मजदूरी का पाठ पढ़ने वाले नौनिहालों को पढ़ाएंगे तो इससे अंदाजा लगा सकता है कि उज्ज्वल भविष्य करने के नाम पर विद्यालय जाने वाले बच्चों का भविष्य कोई और नहीं बल्की गुरु जी ही अंधकारमय धकेलते चले आ रहे हैं।
विदित हो की बीएसए शिवेंद्र प्रताप के कार्यभार ग्रहण करने से लेकर अब तक में जनपद के कई सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के काली करतूतों के वीडियो वायरल हुए लिखित साक्ष्य सहित शिकायतें भी आई। चाहे वह कुछ माह पूर्व डलमऊ ब्लॉक से जुड़ा मामला हो या फिर चाहे वह सलोन ब्लाक से जुड़ा हो किंतु अब तक के मामलों में पर्दा डालकर गुंडा बने शिक्षकों के हौसलों को बुलंद करने वाले आका कोई और नहीं, बल्कि लचर कार्यशैली से चर्चित बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ही है जिनके संरक्षण में सरकारी शिक्षक आये दिन गुरु जी से गुंडा बनते चले जा रहे हैं किंतु अब तक के मामलों में जांच के नाम पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप ने पर्दा डाल कर आरोपी शिक्षकों के पाप को धुल देते है।
यदि सूत्रों की मानें तो जैसे ही किसी सरकारी शिक्षक के कारनामे सामने आते हैं। वैसे ही साहब सिक्कों की खनक व रसूख की हनक में जांच के नाम पर पर्दा डाल देते हैं। यदि ऐसा नहीं तो आखिर दबंग शिक्षकों की शिकायत व साक्ष्य देखने के बावजूद उन पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पाते यह एक सबसे अहम सवाल बना हुआ है।
प्रभारी प्रधानाध्यापक की दबंगई के मामले में इस बार भी पर्दा डालने की फिराक में हैं बीएसए
अभी हाल ही में जिले के सलोन ब्लाक स्थित प्राथमिक विद्यालय मटका में नौनिहालों से खडे होकर बाल मजदूरी करवा रहे प्रभारी प्रधानाध्यापक का वीडियो बनाने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा पत्रकार से भी अभद्रता की गई थी जिसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें स्पष्ट रूप से खड़े होकर नौनिहालों से 5 किलो के ईंट उठाया जा रहा है किंतु इतना सब देखने के बावजूद इस बार भी सिक्कों की खनक व रसूख की हनक में कारनामों पर पर्दा डालने की फिराक में बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह लगे हुए हैं।
विदित हो कि इससे पहले 31 जुलाई सन 2021 में बीएसई प्रभारी प्रधानाध्यापक ने स्कूल परिसर के अंदर शिक्षामित्र को दौड़ा-दौड़ा कर सरिया से पिटाई की थी। जिले में सुर्खियों में आने के बावजूद जांच के नाम पर उस बार भी दबंग प्रभारी प्रधानाध्यापक को संरक्षण दे कारनामों पर पर्दा डाल दिया था। हो कुछ भी किंतु इन मामलों से यही मालूम होता है कि सरकारी शिक्षक बीएसए की संरक्षण में ही गुरु जी से गुंडा बनते चले जा रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












