नागरिक सुरक्षा कोर की मासिक बैठक व आपदा प्रबन्धन गोष्ठी आयोजित
मुकेश तिवारी
झांसी। नागरिक सुरक्षा कोर के उप नियंत्रक मुनेश गुप्ता के आदेशानुसार एवं वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक सुनील कुमार के अद्त भूपेन्द्र पाल खत्री डिवीजन वार्डन की मासिक बैठक का आयोजन हुआ।
सुनील सिंह वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक के मुख्य अतिथि एवं भूपेन्द्र पाल खत्री डिविजन नागरिक सुरक्षा कोर नगरा प्रभाग की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें वरिष्ट सहायक उपनियंत्रक ने बताया कि पोस्ट वार्डनो द्वारा मासिक बैठक किया जाय। कार्यक्रम के अध्यक्ष भूपेन्द्र पाल खत्री नागरिक सुरक्षा ने बताया कि आप अतिशीघ्र प्रशिक्षण व हाऊस होल्ड रजिस्टर बनायें जिससे रिक्त पदों को भरा जा सके। वहीं आने वाले आगामी त्योहारों पर सतर्क रहे।
इस अवसर पर मोहल्ला सभापति पोस्ट संख्या दो राम प्रसाद अहिरवार, अम्बिका प्रसाद श्रीवास्तव डिप्टी डिवीजनल वार्डन, अनिल मौर्य (स्टाफ ऑफिसर टू फायर), उमा चरण गुप्ता पूर्व आईसीओ, जगमोहन कश्यप पोस्ट वार्डन, कालका प्रसाद डिप्टी पोस्ट वार्डन, सुनीता जर्या सेक्टर वार्डन, राहुल कुमार सेक्टर वार्डन, श्याम लाल सेक्टर वार्डन, रवि प्रकाश सेक्टर वार्डन, रतन लाल सेक्टर वार्डन, रवींद्र कुमार सेक्टर वार्डन, सुनील पटेल सेक्टर वार्डन, विकास श्रीवास फायर फाइटर, सुनीता फायर फाइटर आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन जगमोहन कश्यप एवं आभार व्यक्त कालका प्रसाद ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











