हरिद्वार गंगा नहाने जा रहे एआरटीओकर्मी समेत तीन की मौत, दो घायल
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर कार पलटी
तेजस टूडे ब्यूरो
आरके धनगर
मथुरा। दिल्ली मेरठ हाईवे पर बीतीरात थाना भोजपुर क्षेत्र में ग्राम कलछीना के सामने डिवाइडर से टकराकर कार के पलटने से मथुरा के एआरटीओ कर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मृतकों में एक एआरटीओ में कर्मचारी था। सोमवार सुबह एआरटीओ कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। मथुरा से रविवार देरशाम पांच लोग हरिद्वार गंगा स्नान के लिए रविवार रात मारुति विटारा कार नंबर यूपी 86 डब्ल्यू 3738 से रवाना हुए। गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलछीना पर उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
दुर्घटना मथुरा निवासी सुबोध, मनीष चौधरी और हर्ष गौतम की मौत हो गई जबकि इस दुर्घटना में इश्तकार पुत्र रहीम व मंजीत सिंह पुत्र हाकिम घायल हुए है। हर्ष गौतम मथुरा के एआरटीओ कार्यालय में डीलिंग लिपिक पद पर कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस तत्काल मौक पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है, जबकि तीनां मृतकां के शव पोस्टमार्टम को भेजे गये है।
विधानसभा में हंगामा करने पर 12 भाजपा विधायक एक साल के लिए निलंबित
जानकारी में आया कि ये सभी पांच लोग हरिद्वार गंगा स्नान के लिये बीतीरात मारूति विटारा कार नंबर यूपी 86 डब्ल्यू 3738 से रवाना हुये थे। देर रात करीब 12ः30 बजे दुर्घटना हुयी, घटना में पटेल नगर महोली रोड निवासी हर्ष गौतम पुत्र सतवीर गौतम, ऊमा राया निवासी मनीष चौधरी पुत्र राजीव सिंह, सदर बाजार निवासी सुबोध यादव पुत्र निहाल सिंह की मौत हुयी है। घटना की सूचना इलाके की पुलिस ने यहां परिजनों को दे दी है, जिससे घरों में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार तड़के हुए इस दर्दनाक हादसे में तीनों दोस्तों की मौत से मथुरा के लोगों में भी शोक की लहर है।







