महावीर बालिका विद्यालय में लगी विज्ञान प्रदर्शनी
शाहगंज विधायक ने किया उद्घाटन, देखे बच्चों के मॉडल

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बड़ागांव स्थित महावीर बालिका विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहगंज विधायक रमेश सिंह थे। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
कार्यक्रम में पहुंचने के बाद रमेश सिंह ने विद्यालय परिसर के मंदिर में गायत्री माता के दर्शन किए। कार्यक्रम का संचालन निलेश ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में देवी प्रसाद चौरसिया, बड़ागांव के पूर्व प्रधान मो. अजहर और दिनेश शामिल हुए। प्रदीप अग्रहरि और सामाजिक कार्यकर्ता वारिस हाशमी भी मौजूद रहे।
छात्रों ने प्रदर्शनी में विज्ञान से जुड़े मॉडल लगाए। विधायक रमेश सिंह ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि वे अपनी कला और शिक्षा के दम पर आगे चलकर गांव और विद्यालय का नाम रोशन कर सकते हैं।
विद्यालय के प्रबंधक उमेश जायसवाल ने कहा कि बच्चों की रुचि पर खास ध्यान दिया जाता है और उन्हें विज्ञान की अच्छी शिक्षा दी जाती है, ताकि वे आगे चलकर योग्य बन सकें। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज पाटिल को सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता बताया गया। वक्ता ने कहा कि वे इलाके में समाज के लाभ के लिए कार्यक्रम करवाते हैं।

वक्ता ने विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत किया और ‘अतिथि देवो भव’ परंपरा का जिक्र किया। साथ ही कहा कि विद्यार्थियों के अभिभावक भी कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल हुए। वक्ता ने माता-पिता को भगवान के समान बताया। साथ ही कहा कि विद्यार्थी की सफलता में विद्यालय और शिक्षकों के साथ माता-पिता के त्याग, संस्कार और प्रोत्साहन की भी भूमिका होती है।







