HomeJaunpurपुलिस ने सात जुआरियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सात जुआरियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सात जुआरियों को किया गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित चतुर्वेदी
औरैया। जिले के कस्बा अजीतमल में पुलिस ने छापामार जुआ खेलते सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए चालान किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीतमल प्रदीप कुमार ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सट्टा व जुआ के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कस्बा अजीतमल के मोहल्ला शास्त्रीनगर बाबरपुर में लालजी गुर्जर के मकान की आवश्यक घेराबंदी व छापामार जुआ खेल रहे सात अभियुक्त कन्हैयालाल, विकाश, आशीष कुमार, पवन कुमार व ऋषभ निवासी आर्यनगर अजीतमल, दीपक निवासी राजीव नगर अजीतमल एवं अमित कुमार निवासी नवीन नगर बाबरपुर अजीतमल को हिरासत में लिया गया। फड़ व अभियुक्तों की जामा तलाशी में 45150 रूपए, सात मोबाइल व ताश के 52 पत्ते बरामद हुए हैं, सभी के विरुद्ध जुआ व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय के लिए किया गया है। सेहुद में जैव उर्वरक अभियान एव कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

Must Read