मानवीय संवेदना की मिसाल बने उद्योगपति राम प्रसाद यादव
दिवंगत नीरज पहलवान की पत्नी को सौंपी दो लाख की आर्थिक मदद
परिवार को जब भी मेरी जरूरत होगी, पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े मिलेंगे: राम प्रसाद
बच्चों की शादी से लेकर हर मुश्किल घड़ी तक निभायेंगे का दिया भरोसा
तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बसगीत गांव निवासी ग्राम प्रधान व उद्योगपति राम प्रसाद यादव उर्फ गुड्डू ने मानवीय संवेदना की एक और मिशाल पेश करते हुए बुधवार को गोबरा गांव निवासी सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिवंगत नेता नीरज पहलवान के आवास पर पहुंच शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करके अपनी संवेदना व्यक्त की और उनकी पत्नी इंद्रावती देवी को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता सौंप परिवार को भरोसा दिलाया कि नीरज पहलवान के न रहने पर भी उनका परिवार खुद को अकेला न समझे। उन्होंने कहा कि परिवार के बच्चों की शादी-विवाह से लेकर भविष्य में किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी या विपत्ति आने पर वह हरसंभव मदद के लिए तैयार रहेंगे। परिवार को जब भी उनकी जरूरत होगी, वह पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़े मिलेंगे। साथ ही उन्होंने दिवंगत नीरज पहलवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की सांत्वना दिया। उद्योगपति की इस पहल को क्षेत्र में मानवीय संवेदना, सामाजिक जिम्मेदारी और आपसी सहयोग की सराहनीय मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।











