HomeJaunpurJaunpur News: सड़क हादसे में युवक की हुई मौत, परिवार में मचा...

Jaunpur News: सड़क हादसे में युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

  • सड़क हादसे में युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

तेजस टूडे सं.
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनहिता गांव निवासी 41 वर्षीय सुरेश यादव की बुधवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह करौरा स्थित राइस मिल में ड्राइवर का काम करते थे और ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 8 बजे सुजानगंज-बरईपार मार्ग पर दारूनपुर गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और सुरेश दूर जाकर एक पेड़ से टकरा गये। हादसे में कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोग घायल सुरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार लोग भाऊपुर गांव से सुजानगंज में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। उनका दावा है कि चालक समेत कार में सवार सभी लोग शराब के नशे में थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि हादसे से करीब 100 मीटर पहले कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मारी थी। वह व्यक्ति खेत में गिर गया था और बच गया। मृतक के परिवार में 14 वर्षीय बेटी श्रेया यादव और 12 वर्षीय बेटा आदित्य यादव हैं। वह दो भाइयों में छोटे थे। उनकी मौत की खबर से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

 

 

 

 

Must Read