Homeरायबरेलीदो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल

दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल

दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल

पंकज मिश्रा
डलमऊ, रायबरेली। दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पराकुटी निवासी शुभम पुत्र दिलीप व सुशील पुत्र ओमप्रकाश अपनी माता की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिये डलमऊ गंगा तट जा रहे थे, रास्ते मे डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के छोटी फुलवारी मजरे रायपुर टप्पा हवेली के पास दिलीप कुमार निवासी छोटी फुलवारी व शुभम की बाइक आपस में भिड़ गई।

बाइको की टक्कर में शुभम, दिलीप व सुशील घायल हो गये। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया जहाँ सुशील पुत्र ओमप्रकाश की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read