HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : देशी खेलों को बढ़ावा देने की जरूरतः प्रो. निर्मला...

JAUNPUR NEWS : देशी खेलों को बढ़ावा देने की जरूरतः प्रो. निर्मला एस. मौर्य

JAUNPUR NEWS : देशी खेलों को बढ़ावा देने की जरूरतः प्रो. निर्मला एस. मौर्य

अन्तर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की 33वीं अन्तर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स (महिला एवं पुरूष) प्रतियोगिता 2022-23 का उद्घाटन समारोह बुधवार को एकलव्य स्टेडियम में हुआ। कुलपति ने मशाल सौंपकर और गुब्बारा उड़ाकर खेला समारोह का उद्घाटन किया।

इस मौके पर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ होता। देशी खेलों को संरक्षित रखने और बढ़ावा देने की जरूरत है।ये खेल परंपरा में निहित हैं और हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि खेल को खेल भावना और मनोरंजन की दृष्टि से देखने की जरूरत है। हार जीत तो लगा रहता है। खिलाड़ी को अपनी फिटनेस और रियाज पर ध्यान दें। वित्त अधिकारी संजय राय ने टीम भावना के महत्त्व को रेखांकित किया। खेलकूद परिषद के अध्यक्ष प्रो. सुरेश पाठक ने कहा कि खेल टीम स्पिरिट और ईमानदारी के साथ होता है तो प्रतिद्वंदवी टीम भी खुश रहती है। खेलकूद परिषद के सचिव ओमप्रकाश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस दौरान 1500 मीटर की दौड़ में पुरूष में मोहम्मद हसन के वैभव यादव, महिला में टीडी पीजी कालेज की भाविका कथूरिया प्रथम और गोला फेंक पुरुष में हडिया प्रयागराज के रूद्र नारायण पांडेय महिला में सीताराम महाविद्यालय आलपट्टी गाजीपुर की आंशिका यादव प्रथम स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर प्रो. अजय द्विवेदी, वीएन सिंह, सहायक कुलसचिव अजीत सिंह, अमृत लाल, दीपक सिंह, बबिता सिंह, प्रो. अविनाश पार्थडिकर, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. रजनीश भास्कर, डा. मनोज मिश्र, डा. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, विनय वर्मा, रजनीश सिंह, डा. राजेश सिंह, अशोक सिंह, अरूण आदर्श, डा. पीके कौशिक, डा. इंद्रेश कुमार, सुशील प्रजापति आदि शामिल थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read