दलितों पर हमला के मामले में फरार सगे भाई सहित तीन गिरफ्तार
पिता-पुत्र को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
आरके धनगर
मथुरा। मगोर्रा थाना पुलिस ने पिछले दिनों हुए गांव अड्डा में दलितों पर हमले के फरार आरोपितों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो सगे भाई शामिल है। इससे पूर्व पुलिस इस मामले में पिता पुत्र को गिरफ्तार कर चुकी है।

थानाध्यक्ष मगोर्रा मनोज शर्मा ने बताया कि मिली सूचना पर पुलिस ने फरार चल रहे विकास पुत्र रोहताश, आकाश पुत्र रोहताश और प्रहलाद पुत्र मोहन निवासीगण गांव अड्डा मगोर्रा को जाजमपट्टी में ओल रोड से गिरफ्तार किया है। विदित रहे कि गांव अड्डा की दलित बस्ती में दबंगों द्वारा वोट डालने को लेकर हमला कर दिया था जिसमें आधा दर्जन से अधिक दलित परिवार के लोग घायल हुए थे और कुछ गांव से पलायन करने से पुलिस ने रोक लिया था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













