Homeम​​थुराएक जनवरी से रामसेवक घर-घर देंगे श्रीराम लला के दर्शन का निमंत्रण

एक जनवरी से रामसेवक घर-घर देंगे श्रीराम लला के दर्शन का निमंत्रण

एक जनवरी से रामसेवक घर-घर देंगे श्रीराम लला के दर्शन का निमंत्रण

हर घर निमंत्रण में पहुंचेंगे पूजित अक्षत, राम छवि एवं पत्रक
आरके धनगर
मथुरा। पौष शुक्ल द्वादशी 22 जनवरी से पूर्व श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या की योजना अनुसार प्रत्येक सनातनी परिवार को 22 जनवरी के पश्चात अयोध्या प्रभु श्री राम के दर्शन हेतु निमंत्रण दिया जाएगा। इसके लिए 1 जनवरी से 15 जनवरी तक राम सेवकों की टोलियां प्रत्येक गली, मोहल्ले, बस्ती, उप बस्ती, मण्डल, ग्राम, नगर में द्वार- द्वार जाकर अयोध्या जी से आए पूजित अक्षत, राम छवि एवं पत्रक को प्रत्येक सनातनधर्मी तक पहुंचाएंगे और उनसे आग्रह करेंगे कि वह श्री राम का न्यौता स्वीकार कर 22 जनवरी के पश्चात अपनी सुविधा अनुसार अयोध्या प्रभु श्री राम के दर्शन कर अपने को धन्य करें। श्री राम लला के दर्शन का निमंत्रण देने के लिए तीन हजार रामसेवक कार्यकर्ता एवं पांच सौ राम भक्त माता बहिन रामदूत बनकर इस अभियान को गति देंगे। घर-घर आमंत्रण को रामसेवकों का चयन कर उन्हें साहित्य एवं अक्षत पहुंचा दिए गए हैं। यह जानकारी अयोध्या स्थित प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर 496 वर्ष पश्चात भव्य एवं नूतन मंदिर में प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठित होने पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या द्वारा गठित श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति पदाधिकारियो ने शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति मथुरा महानगर संयोजक विजय बंटा सर्राफ ने बताया कि पौष शुक्ल द्वादशी 22 जनवरी को प्रभु श्री राम का 496 वर्ष पश्चात अपनी जन्मभूमि पर अपने भव्य एवम नूतन मंदिर में विराजित होना समस्त सनातन समाज एवं राम भक्तों के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने बताया कि समस्त सनातन समाज की सहभागिता इस कार्यक्रम में हो सके, इस हेतु पौष शुक्ल द्वादशी 22 जनवरी को जब अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्रथम आरती उतारी जाएगी उसी समय कॉलोनी, गली, मोहल्ले, बस्ती, गांव आदि में स्थित मंदिरों पर प्रातः 11 बजे से सामूहिक भजन एवं कीर्तन का आयोजन कर प्रभु श्रीराम को साक्षी मानते हुए उस मंदिर पर समस्त सनातन धर्मी प्रभु श्री राम की आरती करेंगे और सायंकाल प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर में विराजित होने पर दीपावली से भी भव्य दीपावली मना कर अपना हर्ष प्रकट करेंगे। महानगर संयोजक विजय बंटा सर्राफ ने बताया कि पूजित अक्षत एवं साहित्य वितरण अभियान को संचालित करने हेतु संपूर्ण मथुरा महानगर में 300 टोलियां संयोजित हुई हैं। प्रत्येक टोली में लगभग 10 रामसेवकों का अनुपात है। इस प्रकार 3000 रामसेवक कार्यकर्ता एवं 500 राम भक्त माता बहिन रामदूत बनकर इस अभियान को गति देंगे। घर-घर आमंत्रण पहुंचाने को रामसेवकों का चयन कर उन्हें साहित्य एवं अक्षत पहुंचा दिए गए हैं। सभी रामसेवक 1 जनवरी से जय श्री राम का उद्घोष करते हुए द्वार द्वार जाकर अपने इस अभियान में लगेंगे। उन्होंने बताया कि पौष शुक्ल द्वादशी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत सहित हजारों धर्माचार्य, कथा आचार्य, संत एवं हिंदू समाज के मार्गदर्शक आदि वरिष्ठ जन उपस्थित रहेंगे। पत्रकार वार्ता में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के लक्ष्मी नारायन, मीडिया प्रमुख मुकेश शर्मा, शुभम गोयल, अर्पण अग्रवाल, भारत अग्रवाल एवं नयन शर्मा उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read