Homeम​​थुराबच्चे पढ़ेंगे तो देश का विकास होगा: सुदीप

बच्चे पढ़ेंगे तो देश का विकास होगा: सुदीप

बच्चे पढ़ेंगे तो देश का विकास होगा: सुदीप

आरके धनगर
मथुरा। केन्द्र सरकार की योजना ग्रामीण शिक्षा मिशन अंतगर्त फरह ब्लाक के गांव फतिहा के प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट में शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए सामाजिक संस्थाऐं आगे आयीं इसी क्रम में हिन्दुसतान पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. के सीएसआर निधि के तहत बच्चों के पढ़ने के लिए टेबल कुर्सी आदि की व्यवस्था की गयी। हिन्दुस्तान पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. रमनमण्डी-रेबाड़ी कानपुर पाईपलाईन मथुरा द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंर्तगर्त शासकीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का हस्तांतरण समारोह 28 दिसम्बर 2023 को प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट फरह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बल्देव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश एवं हिन्दुस्तान पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. पाईपलाईन के उपमहाप्रबन्धक सुदीप घोष के द्वारा संयुक्त रूप से सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्जलित कर किया गया। मुख्य अतिथि बल्देव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प सबका विकास सबका साथ के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में शिक्षा के सुधार को लेकर कार्य किये जा रहे हैं। बच्चों के बैठने के लिए टेबल कुर्सी पीने के शुद्ध आरओ का पानी की व्यवस्था हिन्दुस्तान पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. पाइप लाइन मथुरा के उपमहाप्रबन्धक सुदीप घोष के द्वारा फरह के गांव फतिहा के प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट में 4 लाख रूपये की लागत से बने फर्नीचर अलमीरा टेबल कुर्सी एवं आरओ के शुद्ध पानी की गयी है यह सराहनीय कार्य वे निरंतर करते रहेंगे ऐसा मेरा विश्वास है। अब छात्र-छात्राऐं जमीन नहीं कुर्सी टेबल पर बैठकर अपनी पढ़ाई कर सकेंगे जिससे शिक्षा के स्तर में सुधार आयेगा। इस अवसर पर गांव फतिहा की प्रधान मालती देवी के प्रतिनिधि के द्वारा विधायक पूरन प्रकाश को चांदी का मुकुट पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। थानाध्यक्ष फरह कमलेश सिंह, खण्ड विकास अधिकारी ऋषिपाल, स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव यादव, ब्लाक प्रमुख हिन्दुस्तान पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. पाइप लाइन के सहायक प्रबन्धक शिवम चौरसिया, प्रबन्धक मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read