HomeJaunpurआगरा में डाक्टरों की बड़ी लापरवाही

आगरा में डाक्टरों की बड़ी लापरवाही

आगरा में डाक्टरों की बड़ी लापरवाही

फ्रैक्चर बाएं पैर में और आपरेशन कर दिया दाएं पैर का
आगरा। डाक्टरों की बड़ी लापरवाही देखने मिली है। 28 वर्षीय मरीज के बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ था लेकिन डाक्टरों ने उसके दाएं पैर का आपरेशन कर दिया। आपरेशन के बाद भी दर्द बन्द न होने और कमलानगर स्थित दूसरे चिकत्सिा केंद्र पर सीटी स्कैन कराने पर असलियत का पता चला।

इस पर मरीज के परिजनों ने नर्सिंग होम पहुंचकर हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और जिला चिकित्सा अधिकारियों की टीम अस्पताल पर पहुंच गई। फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। थाना खंदौली क्षेत्र के गांव शेरखां निवासी योगेंद्र सिंह 23 जनवरी को आगरा-मथुरा राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से घायल हो गए थे। उसके बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ था। वह कई दिनों तक इलाज कराता रहा। आखिर में डाक्टरों ने उसे आपरेशन के लिए बोला तो 23 फरवरी को वह सड़ाना हास्पिटल रामबाग थाना एत्मादुद्दौला में भर्ती हो गया।

योगेंद्र का आरोप है कि अस्पताल में उसके बाएं पैर की जगह दाएं पैर का आपरेशन कर दिया गया। उस वक्त वह बेहोश था। इसलिए पता नहीं चला। जब होश आया तो देखा कि डाक्टरों ने सही पैर का आपरेशन कर उसके दूसरे पैर को भी खराब कर दिया है। डाक्टर की घोर लापरवाही को लेकर हास्पिटल के अन्य मरीज भी हतप्रभ रह गए। मामले की सूचना किसी ने 112 नम्बर पर पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ शुरू कर दी। मरीज की पत्नी रेखा ने बताया कि आपरेशन के बाद भी उसके पति को दर्द हो रहा था। कई दिन तक दर्द बंद नहीं हुआ तो कमलानगर के ओजस हास्पिटल में सीटी स्कैन कराया गया तब जानकारी हुई कि जिस पैर में आपरेशन हुआ है। उसमें कोई फ्रैक्चर नहीं है। दूसरे पैर में फ्रैक्चर है जिसका आपरेशन नहीं हुआ है। हास्पिटल स्टाफ कोई कार्रवाई न करने के लिए दबाव बना रहा है। मौके पर चिकित्सा अधिकारयों की टीम भी पहुंच गई है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read