HomeTrendingएसएफ स्ट्रीट स्कूल में बच्चों के साथ धूमधाम से मनायी गयी होली

एसएफ स्ट्रीट स्कूल में बच्चों के साथ धूमधाम से मनायी गयी होली

  • एसएफ स्ट्रीट स्कूल में बच्चों के साथ धूमधाम से मनायी गयी होली

तेजस टूडे ब्यूरो
मथुरा। स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी द्वारा संचालित एस.एफ. स्ट्रीट स्कूल की ट्रांसपोर्ट नगर एवं श्याम कुंज शाखा के बच्चों के साथ हर वर्ष की भांति होली का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास, रंगों की खुशबू और उमंग भरे वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों तक त्योहारों की सच्ची खुशियां पहुंचाना तथा उनमें सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थाध्यक्ष शिखा बंसल द्वारा बच्चों को गुलाल लगाकर एवं शुभकामनाएं देकर की गईं। इसके बाद बच्चों को जलपान वितरित किया गया। पूरे परिसर में रंग, संगीत और हंसी-खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने होली के पारंपरिक गीत गाए, रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए तथा विभिन्न मनोरंजक खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की ऊर्जा, आत्मविश्वास और मुस्कान ने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया।
संस्था के संस्थापक पियूष बंसल ने कहा कि संस्था का निरंतर प्रयास रहता है कि ऐसे बच्चे, जो आर्थिक अभाव के कारण त्योहारों की खुशियों से दूर रह जाते हैं, उन्हें भी हर पर्व का आनंद मिल सके। ब्रज की होली देश-विदेश में अपनी विशेष पहचान रखती है जो भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं से प्रेरित है। साथ ही होलिका दहन हमें बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। संस्था की वरिष्ठ सदस्य अंकिता शर्मा ने कहा कि त्योहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और खुशी बांटने का माध्यम भी हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अपनापन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

अन्त में संस्था द्वारा झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में जीवन यापन कर रहे जरूरतमंद लोगों को गुलाल वितरित कर उन्हें भी होली की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर भारत अग्रवाल, राहुल यादव सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। संस्था ने भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा एवं संस्कार से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read